ताजा खबरें | कांग्रेस और भाजपा सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही बाधित

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संदर्भ में अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी तथा इस मुद्दे पर सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच लोकसभा में कथित नोकझोंक को लेकर शुक्रवार को सदन में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने हंगामा किया जिस वजह से कार्यवाही आरंभ होने के साथ ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संदर्भ में अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी तथा इस मुद्दे पर सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच लोकसभा में कथित नोकझोंक को लेकर शुक्रवार को सदन में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने हंगामा किया जिस वजह से कार्यवाही आरंभ होने के साथ ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही दोनों दलों के सदस्य अपने-अपने स्थान पर खड़े हो गए और हंगामा करने लगे। भारतीय जनता पार्टी के सदस्य कांग्रेस नेता चौधरी की टिप्पणी के विषय को उठा रहे थे वहीं कांग्रेस के सदस्य अपनी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बृहस्पतिवार को सदन में भाजपा सदस्यों की कथित नोकझोंक का मुद्दा उठाने का प्रयास कर रहे थे।

पीठासीन सभापति किरीट भाई सोलंकी ने सदस्यों से अपने-अपने स्थान पर जाने और सदन चलने देने की अपील की। हंगामा जारी रहने पर उन्होंने आरंभ होने के कुछ मिनट बाद ही सभा की बैठक दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

राष्ट्रपति को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहने से जुड़ी चौधरी की टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में भारी हंगामा किया था जिस कारण सदन की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित करनी पड़ी थी।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा की कई अन्य महिला सांसदों ने इस विषय को जोरदार तरीके से उठाया था और सोनिया गांधी से माफी की मांग की थी।

उधर, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ‘‘लोकसभा में बृहस्पतिवार को स्मृति ईरानी समेत भाजपा के कई सांसदों एवं मंत्रियों ने सोनिया गांधी के साथ अमर्यादित और अपमानजनक व्यवहार किया तथा ऐसी स्थिति पैदा कर दी गई थी कि उन्हें (सोनिया को) चोट भी लग सकती थी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\