देश की खबरें | सीमा हैदर मामले में जांच जारी: विदेश मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर से जुड़े मामले में जांच चल रही है।

नयी दिल्ली, 20 जुलाई विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर से जुड़े मामले में जांच चल रही है।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत की निवासी 30 वर्षीय सीमा हैदर 13 मई को नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर गई थी।

सीमा ने कहा है कि वह पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती और अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहना चाहती है।

इस बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमें इस मामले की जानकारी है। वह अदालत में उपस्थित हुई और उसे (सीमा हैदर) अदालत से जमानत मिल गई है। वह जमानत पर बाहर है। इस मामले की जांच चल रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आगे घटनाक्रम सामने आने पर हम जानकारी देंगे। यह न्यायिक मामला है और जांच चल रही है, ऐसे में मैं कुछ और कहना नहीं चाहता।’’

सीमा हैदर को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने पर चार जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया था और सचिन को अवैध प्रवासी को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दोनों को सात जुलाई को एक स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी थी और वे अपने चार बच्चों के साथ रबूपुरा इलाके के एक घर में रह रहे हैं।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड