देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में आतंकवाद समर्थक विमर्श तंत्र ले रहा अंतिम सांस: राणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राणा ने शनिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद समर्थक विमर्श तंत्र केंद्र सरकार की ‘‘जनोन्मुखी एवं विकासपरक’’ नीतियों के कारण अंतिम सांसें ले रहा है।

जम्मू, 28 मई वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राणा ने शनिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद समर्थक विमर्श तंत्र केंद्र सरकार की ‘‘जनोन्मुखी एवं विकासपरक’’ नीतियों के कारण अंतिम सांसें ले रहा है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पोषित आतंकवादी, जिन्हें ‘‘गैर प्रासंगिक एवं असंतुष्ट’’ राजनीतिक तत्वों समेत कुछ चुनिंदा लोगों का समर्थन प्राप्त है, लोगों के मजबूत विरोध एवं सुरक्षाबलों की दृढ़ रणनीति के चलते अपने मंसूबों में विफल हो रहे हैं।

राणा ने यहां नगरोटा निर्वाचन क्षेत्र में एक कार्यक्रम में एक एनजीओ के प्रमुख चौधरी शौकत का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा, ‘‘ जम्मू कश्मीर खासकर घाटी केंद्र की जनोन्मुखी एवं विकासपरक नीतियों, जिन्हें इस केंद्रशासित प्रदेश में बढ़-चढ़कर जमीनी स्तर पर उतारा जा रहा है, के कारण शांति एवं सामान्य स्थिति की ओर अग्रसर है।’’

उन्होंने कहा कि आतंकवादी निराश हैं और सक्रिय जनसहयोग से सुरक्षाबलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे आतंकवाद रोधी अभियानों के कारण अपनी जान बचाने को भागते फिर रहे हैं।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ आतंकवाद समर्थक विमर्श तंत्र अब अंतिम सांसें ले रहा है। आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की रणनीति के सकारात्मक नतीजे आ रहे हैं और आतंकवादियों के लिए जगह कम होती जा रही है।’’

किसी का नाम लिए बिना, लेकिन वर्तमान सुरक्षा स्थिति पर पूर्व मुख्यमंत्रियों-उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के हाल के बयानों के संदर्भ में राणा ने कहा कि निर्णायक प्रहार ने आतंकवाद समर्थक पूरे विमर्श तंत्र की हिम्मत पस्त कर दी है, खासकर उन निहित स्वार्थी तत्वों की जिन्होंने अपनी नीतियां शवों पर टिका रखी थीं और उन्हें आतंक की इस संस्कृति से दुर्भाग्य से लाभ मिला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Streaming In India: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match MYS Stadium Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज बिखेरेंगे जलवा या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

West Bengal Assembly Election 2026: PM मोदी का TMC पर बड़ा आरोप, कहा- 15 साल में इस सरकार ने भय और भ्रष्टाचार से हर परिवार को किया भयभीत; VIDEO