मुठभेड़ में इनामी नक्सली ढेर

सुंदरराज ने बताया कि पुसपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिंतलनार और मुंडवाल गांव के जंगलों में ओडिशा के कुछ माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। सूचना के बाद शुक्रवार को पुसपाल थाना से सुरक्षा बलों को रवाना किया गया था।

जमात

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने शनिवार को यहां बताया कि सुकमा जिले के पुसपाल थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में पांच लाख रूपए के इनामी नक्सली पोड़ियम कामा उर्फ नागेश को मार गिराया ।

सुंदरराज ने बताया कि पुसपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिंतलनार और मुंडवाल गांव के जंगलों में ओडिशा के कुछ माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। सूचना के बाद शुक्रवार को पुसपाल थाना से सुरक्षा बलों को रवाना किया गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल जब चिंतलनार, मुंडवाल के जंगल में थे, तभी नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए।

सुंदरराज ने बताया कि बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तो वहां से एक नक्सली का शव, एक .315 बोर बंदूक तथा पिट्ठू जिसमें से एक टिफिन बम, दो हेण्ड ग्रेनेड, तीन डेटोनेटर, तार, नक्सल पर्चा, नक्सली साहित्य और अन्य सामान बरामद किया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में अन्य नक्सलियों के घायल होने की भी संभावना है।

उन्होंने बताया कि मृत नक्सली की पहचान पोड़ियम कामा उर्फ नागेश के रूप में हुई है जो नक्सली संगठन ‘आन्ध्र-ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी’ में ‘एरिया कमेटी सदस्य’ (एसीएम) के पद पर सक्रिय था।

अधिकारी ने बताया कि मृत नक्सली सुकमा जिला के भेजी थाना क्षेत्र के भंडारपदर गांव का निवासी था तथा विगत छह वर्षों से आंध्र प्रदेश-ओडिशा की सीमा के कालीमेला क्षेत्र में सक्रिय था।

मारे गए नक्सली पर छत्तीसगढ़ शासन ने पांच लाख रुपए इनाम की घोषणा की थी।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\