IND Women A Beats AUS Women A: भारत ‘ए’ ने अंतिम एकदिवसीय में ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ को हराया, प्रिया मिश्रा ने मारा पंजा

युवा लेग स्पिनर प्रिया मिश्रा के पांच विकेट के अलावा तेजल हसबनिस और राघवी बिष्ट के अर्धशतक से भारत ‘ए’ ने रविवार को यहां तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया ए को 171 रन से रौंद दिया.

भारत महिला ए बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला ए (Photo Credit: X/@cricketcomau)

IND Women A vs AUS Women A: मैकाय (ऑस्ट्रेलिया), 18 अगस्त युवा लेग स्पिनर प्रिया मिश्रा के पांच विकेट के अलावा तेजल हसबनिस और राघवी बिष्ट के अर्धशतक से भारत ‘ए’ ने रविवार को यहां तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया ए को 171 रन से रौंद दिया. ब्रिसबेन में तीन टी20 और यहां पहले दो एकदिवसीय मुकाबले गंवाकर लगातार पांच शिकस्त झेलने के बाद भारत ‘ए’ ने अंतत: दौरे पर जीत का स्वाद चखा. तेजल की 66 गेंद में 50 और राघवी की 64 गेंद में 53 रन की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 243 रन बनाए. यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ भारत-ए की अगुआई करेंगी मीनू मनि, टीम का हुआ ऐलान

दिल्ली की 20 साल की प्रिया ने इसके बाद 14 रन देकर पांच विकेट चटकाते हुए ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ को सिर्फ 72 रन पर ढेर करके मेहमान टीम को दौरे की पहली जीत दिलाई. कप्तानी मीनू मनि ने भी चार रन देकर दो विकेट हासिल किए. दौरे का अपना पहला मैच खेल रही प्रिया ने सलामी बल्लेबाज मैडी डार्क (22) और शीर्ष क्रम की बल्लेबाज टीस फ्लिंटॉस (20) को पवेलियन भेजा जिससे मेजबान टीम ने 15वें ओवर में 52 रन तक चार विकेट गंवा दिए.

प्रिया ने इसके बाद निकोल फैल्टम (02), केट पीटरसन (01) और निकोला हैनकॉक (00) को आउट करके मेजबान टीम को 22.1 ओवर में समेटने में अहम भूमिका निभाई. दोनों टीमों के बीच एकमात्र अनौपचारिक टेस्ट 22 अगस्त से गोल्ड कोस्ट में खेला जाएगा.

इससे पहले भारत ‘ए’ की शुरुआत भी खराब रही. टीम न नौवें ओवर में 43 रन तक तीन विकेट गंवा दिए लेकिन तेजल और राघवी ने चौथे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला.

तेजल और राघवी ने टीम का स्कोर 147 रन तक पहुंचाया जिसके बाद 28वें ओवर में तेजल आउट हो गईं. राघवी भी इसके तुरंत बाद पवेलियन लौट गईं. संजीवन सजना (40) और कप्तान मीनू मनि (34) ने इसके बाद उम्दा पारियां खेलकर टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, मार्कस स्टोइनिस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\