देश की खबरें | उप्र में कानून व्यवस्था की स्थिति पर पार्टी नेताओं से बातचीत करेंगी प्रियंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के नेताओं के साथ राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए चर्चा करेंगी।

लखनऊ, तीन जुलाई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के नेताओं के साथ राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए चर्चा करेंगी।

कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने कहा, ‘‘प्रियंका गांधी शनिवार दोपहर को पार्टी के योजना एवं कार्यकारी समूहों के नेताओं के साथ बैठक करेंगी।’’

यह भी पढ़े | मंगलुरु में 6 स्वास्थ्यकर्मी हुए कोरोना पॉजिटिव : 3 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए होगी।

गौरतलब है कि कानपुर जिले के चौबेपुर में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिस उपाधीक्षक समेत आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गयी तथा पांच पुलिस कर्मी, एक होमगार्ड जवान और एक आम नागरिक घायल हो गये।

यह भी पढ़े | Weather Forecast: मुंबई में अगले 48 घंटे में हो सकती है भारी बारिश, BMC ने की अपील- हाई टाइड के कारण समुद्र से रहें दूर.

कांग्रेस महासचिव गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस के सीओ, एसओ सहित आठ जवान शहीद हो गए। उत्तर प्रदेश पुलिस के इन शहीदों के परिजनों के साथ मेरी शोक संवेदनाएं। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहद बिगड़ चुकी है, अपराधी बेखौफ हैं।''

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''आमजन व पुलिस तक सुरक्षित नहीं हैं। कानून व्यवस्था का जिम्मा खुद मुख्यमंत्री के पास है। इतनी भयावह घटना के बाद उन्हें सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए। कोई भी ढिलाई नहीं होनी चाहिए।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड