देश की खबरें | वायनाड में सोमवार से दो दिन तक प्रचार करेंगी प्रियंका गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव और वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाद्रा सोमवार से दो दिन तक इस पर्वतीय निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार करेंगी और इस दौरान मतदाताओं से बातचीत करेंगी तथा जनसभाओं को संबोधित करेंगी। पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी।

वायनाड, 28 अक्टूबर कांग्रेस महासचिव और वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाद्रा सोमवार से दो दिन तक इस पर्वतीय निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार करेंगी और इस दौरान मतदाताओं से बातचीत करेंगी तथा जनसभाओं को संबोधित करेंगी। पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी।

प्रियंका का प्रचार अभियान सोमवार को ‘नीलगिरी कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस’ से शुरू होगा, जहां उनके पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 20 मिनट पर हेलीकॉप्टर से पहुंचने की संभावना है।

उनकी पहली सभा सुल्तान बत्तेरी विधानसभा क्षेत्र में मीनानगढ़ी में होगी। इसके बाद अपराह्न ढाई बजे मनंतवाडी विधानसभा क्षेत्र के पनमारम में एक जनसभा होगी। वह शाम साढ़े चार बजे कलपेट्टा विधानसभा क्षेत्र के पुझुथाना में एक और जनसभा को संबोधित करेंगी।

प्रियंका ने अपने भाई राहुल गांधी, मां सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा कांग्रेस के प्रदेश नेताओं के साथ 22 अक्टूबर को कलपेट्टा शहर में एक रोडशो के बाद नामांकन दाखिल किया था। उसके बाद यह वायनाड का उनका दूसरा दौरा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस्तीफा देने के कारण वायनाड सीट पर उपचुनाव कराना पड़ रहा है। राहुल ने इस साल हुए आम चुनाव में वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली दोनों सीट से जीत हासिल की थी। बाद में उन्होंने वायनाड से इस्तीफ दे दिया।

उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को होगा।

प्रियंका का प्रचार अभियान मंगलवार को भी जारी रहेगा। वह तिरुवामबाडी में सुबह साढ़े नौ बजे एक बैठक को संबोधित करेंगी और उसके बाद एंगापुझा में एक बैठक को संबोधित करेंगी। साथ ही वह दोपहर साढ़े 12 बजे एरानाड और उसके बाद थेराट्टम्मल में बैठकों को संबोधित करेंगी।

वह वंडूर और मम्पाड में अपराह्न तीन बजे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और शाम साढ़े चार बजे निलाम्बुर में बैठक को संबोधित करेंगी। इसके बाद वह चुंगथारा जाएंगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के सी वेणुगोपाल और यूडीएफ के अन्य प्रतिष्ठित नेताओं के जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रियंका के साथ रहने की संभावना है।

प्रियंका का वायनाड लोकसभा सीट पर वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के वरिष्ठ नेता सत्यन मोकेरी, पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी नव्या हरिदास के साथ मुकाबला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\