प्रियंका गांधी वाद्रा हिमाचल प्रदेश पहुंचीं, कांग्रेस सरकार के एक साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा रविवार को हिमाचल प्रदेश पहुंची। वह यहां राज्य की कांग्रेस सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर 11 दिसंबर को धर्मशाला में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

Priyanka Gandhi | Photo : X

शिमला, 10 दिसंबर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा रविवार को हिमाचल प्रदेश पहुंची। वह यहां राज्य की कांग्रेस सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर 11 दिसंबर को धर्मशाला में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. अधिकारियों ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की महासचिव प्रियंका गांधी रविवार सुबह शिमला पहुंचीं और शहर के बाहरी इलाके छाबड़ा स्थित अपने आवास चली गईं, जहां पर वह दिन में आराम करेंगी.

राज्य में कांग्रेस सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर धर्मशाला में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में प्रियंका के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी जाएंगे. अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने की उम्मीद है. इस बीच, मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का फैसला किया है.

भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई के प्रमुख राजीव बिंदल ने इससे पहले सरकार गठन के एक साल पूरे होने का जश्न मनाने का फैसला करने के लिये कांग्रेस सरकार की निंदा की थी. उन्होंने सवाल किया था, ‘‘उत्सव मनाने का क्या तुक है, जब 1500 से अधिक संस्थानों को बंद करने के अलावा सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है?’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड