देश की खबरें | प्रियंका गांधी 12 जून को मध्य प्रदेश के जबलपुर में रैली को संबोधित करेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा 12 जून को जबलपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। पार्टी के एक नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

भोपाल, सात जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा 12 जून को जबलपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। पार्टी के एक नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने संवाददाताओं को बताया कि प्रियंका सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे जबलपुर पहुंचेंगी और हवाई अड्डे से ग्वारी घाट जाकर मां नर्मदा की पूजा करेंगी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रियंका शहीद स्मारक पहुंचेंगी, जहां वह नयी दिल्ली रवाना होने से पहले एक सभा को संबोधित करेंगी।

कांग्रेस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस रही है। कांग्रेस मध्य प्रदेश में मार्च 2020 में विधायकों के एक वर्ग द्वारा विद्रोह के बाद सत्ता गंवाने के बाद वापसी की कोशिश करेगी।

इससे पहले, 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके प्रति वफादार 20 से अधिक विधायकों के विद्रोह के बाद गिर गई थी। इसके बाद मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार की वापसी हुई। सिंधिया अब केंद्र की भाजपा नीत सरकार में मंत्री हैं।

पिछले चुनावों में कांग्रेस ने 230 सदस्यीय विधानसभा में 114 सीट जीती थीं, जबकि भाजपा को 109 सीटें मिली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें