देश की खबरें | वायनाड में प्रचार के अंतिम चरण में प्रियंका गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को प्रसिद्ध तिरुनेल्ली महा विष्णु मंदिर में दर्शन करके वायनाड लोकसभा क्षेत्र में अपने प्रचार अभियान के अंतिम चरण की शुरुआत की।

वायनाड (केरल), 10 नवंबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को प्रसिद्ध तिरुनेल्ली महा विष्णु मंदिर में दर्शन करके वायनाड लोकसभा क्षेत्र में अपने प्रचार अभियान के अंतिम चरण की शुरुआत की।

इस सीट पर उपचुनाव 13 नवंबर को होगा और प्रचार सोमवार को समाप्त होगा।

तिरुनेल्ली महा विष्णु मंदिर पापनाशिनी नदी के तट पर स्थित है। इस नदी में 1991 में प्रियंका के पिता राजीव गांधी की अस्थियां विसर्जित की गई थीं।

वायनाड सीट पर यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की उम्मीदवार प्रियंका को मंदिर के अधिकारियों से ‘दक्षिण का काशी’ के नाम से प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर के इतिहास के बारे में पूछते हुए सुना गया।

इसके बाद प्रियंका मनंतावडी के एडवाका पहुंचीं, जहां कांग्रेस नीत यूडीएफ कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत की। एडवाका के अलावा प्रियंका रविवार को छह और स्वागत सभाओं में शामिल होंगी।

प्रचार अभियान का समापन नाइकट्टी, सुल्तान बाथरी में एक नुक्कड़ सभा के साथ होगा, जिसके बाद चुलियॉड और वदुवांचल नामक स्थानों पर स्वागत समारोह होगा।

सोमवार को प्रियंका और उनके भाई राहुल गांधी निर्वाचन क्षेत्र के सुल्तान बाथरी और थिरुवंबडी में संयुक्त रोड शो करेंगे।

आम चुनाव में रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र से जीत के बाद राहुल गांधी द्वारा वायनाड सीट खाली करने के कारण यहां उपचुनाव कराया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Infiltration Free India: 'घुसपैठ मुक्त भारत' मोदी सरकार का संकल्प, चुनावी वादा नहीं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Weather Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\