विदेश की खबरें | प्रियंका ने मोदी सरकार पर वायनाड पुनर्वास प्रयासों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान तेज करते हुए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह पहाड़ी जिले के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास के लिए धनराशि उपलब्ध नहीं कराकर उनकी उपेक्षा कर रही है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वायनाड (केरल), 29 अक्टूबर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान तेज करते हुए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह पहाड़ी जिले के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास के लिए धनराशि उपलब्ध नहीं कराकर उनकी उपेक्षा कर रही है।

प्रियंका ने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार का रुख लोगों और राष्ट्र का सम्मान नहीं करने के उनके भाव को दर्शाता है और यह बात उसके पिछले 10 वर्ष के शासन के दौरान बनाई गई नीतियों से भी स्पष्ट है।

कांग्रेस नेता ने यहां ईंगापुझा में एक नुक्कड़ सभा में कहा कि मोदी सरकार की नीतियां हमेशा प्रधानमंत्री के पांच-छह कारोबारी मित्रों का समर्थन करने के लिए बनाई जाती हैं और जनता को इनसे लाभ नहीं होता।

उन्होंने वायनाड में हुए भूस्खलन का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जिले में आए, प्रभावित स्थानों का दौरा किया, लोगों से मिले और उन्हें हर तरह की मदद का वादा किया लेकिन केंद्र सरकार ने इसके महीनों बाद भी प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए कोई धनराशि उपलब्ध नहीं कराई।

इस उपचुनाव के जरिए चुनावी मैदान में पहली बार उतरीं प्रियंका का वायनाड लोकसभा सीट पर वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के वरिष्ठ नेता सत्यन मोकेरी और पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी नव्या हरिदास के साथ मुकाबला है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस्तीफा देने के कारण वायनाड सीट पर उपचुनाव कराना पड़ रहा है। राहुल ने इस साल हुए आम चुनाव में वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली दोनों सीट से जीत हासिल की थी। बाद में उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी जिसकी वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\