देश की खबरें | कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियंक ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘नालायक’ कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘जहरीला सांप’ कहने के कुछ दिनों बाद उनके बेटे और पूर्व मंत्री प्रियंक खरगे ने अब उन्हें (मोदी को) ‘नालायक’ कहा है।

कलबुर्गी(कर्नाटक), एक मई कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘जहरीला सांप’ कहने के कुछ दिनों बाद उनके बेटे और पूर्व मंत्री प्रियंक खरगे ने अब उन्हें (मोदी को) ‘नालायक’ कहा है।

राज्य में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में कलबुर्गी जिले के चित्तपुर से फिर से चुनाव लड़ रहे प्रियंक ने प्रधानमंत्री मोदी के एक संबोधन को उद्धृत करते हुए कहा, “जब आप (प्रधानमंत्री मोदी) गुलबर्गा (कलबुर्गी) आए थे, तो आपने बंजारा समुदाय के लोगों से क्या कहा था? ‘आप सब लोग डरिये मत। बंजारा का एक बेटा दिल्ली में बैठा है’।”

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए पूछा, “ऐसा नालायक बेटा बैठा तो कैसे होता भाई?”

उन्होंने कहा, “हम जो कह रहे हैं, वह यह है कि उन्होंने खुद को बंजारा समुदाय का बेटा बताया और आरक्षण को लेकर भ्रम पैदा किया। क्या बंजारा समाज के साथ अन्याय नहीं हुआ? शिकारीपुरा (शिवमोगा जिले में) में येदियुरप्पा के घर पर पत्थर क्यों फेंके गए? कलबुर्गी और जेवरगी में बंद क्यों रखा गया? आज आरक्षण को लेकर भ्रम की स्थिति है।”

सिद्धरमैया सरकार में मंत्री रहे प्रियंक ने कहा, “अपनी पिछली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह कोली समुदाय और कबालीगा और कुरुबा समुदाय का बेटा हैं। आज वह खुद को बंजारा समाज का बेटा बताते हैं।”

अपने कार्यकाल के अंत में, राज्य की भाजपा सरकार ने अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षण को 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 17 प्रतिशत करने के लिए एक विधेयक पारित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू