देश की खबरें | न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रियांक पांचाल करेंगे भारत ‘ए’ ही अगुवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के सलामी बल्लेबाज प्रियांक पांचाल को न्यूजीलैंड 'ए' के ​​खिलाफ इस महीने के आखिर में शुरू हो रहे तीन चार दिवसीय मैचों के लिए बुधवार को 16 सदस्यीय भारत 'ए' टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।

नयी दिल्ली, 24 अगस्त गुजरात के सलामी बल्लेबाज प्रियांक पांचाल को न्यूजीलैंड 'ए' के ​​खिलाफ इस महीने के आखिर में शुरू हो रहे तीन चार दिवसीय मैचों के लिए बुधवार को 16 सदस्यीय भारत 'ए' टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।

पांचाल के अलावा टीम में रुतुराज गायकवाड़, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा भी शामिल हैं।

तेज गेंदबाज उमरान मलिक को भी टीम में शामिल किया गया है।

चयनकर्ताओं ने घरेलू सत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर भी गौर किया है तथा बंगाल के बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन, मध्यप्रदेश को रणजी ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले रजत पाटीदार और मुंबई के सरफराज खान जैसे खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है।

टीम में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा, मध्यम गति के गेंदबाज मुकेश कुमार और यश दयाल जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं जिन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है।

बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पहले और तीसरे चार दिवसीय मैच की मेजबानी करेगा जबकि दूसरा मैच हुबली के राजनगर स्टेडियम में खेला जाएगा।

चेन्नई का एम ए चिदंबरम स्टेडियम तीनों एकदिवसीय मैच की मेजबानी करेगा। एकदिवसीय मैचों के लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी।

भारत ‘ए’ टीम : प्रियांक पांचाल (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, रुतुराज गायकवाड़, रजत पाटीदार, सरफराज खान, तिलक वर्मा, केएस भरत (विकेटकीपर), उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, सौरभ कुमार, राहुल चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा, उमरान मलिक, मुकेश कुमार, यश दयाल, अर्जन नागवासवाला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\