देश की खबरें | निजी विद्यालयों ने प्रधानमंत्री से शिक्षकों, कर्मियों के वेतन भुगतान के लिए आर्थिक सहायता मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निजी विद्यालयों के संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर शिक्षकों और अन्य कर्मियों के वेतन भुगतान को लेकर आर्थिक सहायता की मांग की है।

पटना, 28 जून निजी विद्यालयों के संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर शिक्षकों और अन्य कर्मियों के वेतन भुगतान को लेकर आर्थिक सहायता की मांग की है।

पटना में रविवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान प्राईवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने बताया कि एसोसिएशन के अलावा उससे जुड़े पूरे देश में 20 लाख निजी विद्यालयों के संचालक एवं शिक्षक भी बीस लाख पत्र प्रधानमंत्री को भेजेंगे तथा उनको निजी विद्यालयों और उनसे जुडे सभी कर्मचारियों की कठिनाईयों से अवगत कराया जायेगा।

यह भी पढ़े | तेलंगाना में आज कोरोना के 983 नए मामले आए सामने, 4 की मौत : 28 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों को सुचारू रूप से चलाने का एकमात्र साधन फीस ही है तथा मार्च से फीस न आने के कारण ये विद्यालय अपने शिक्षक और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को वेतन देने में असमर्थ हैं और सभी के लिए जीवनयापन अब असम्भव प्रतीत हो रहा है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त कर्मचारी अत्यधिक मानसिक तनाव से गुज़र रहे है जो जानलेवा साबित हो सकता है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: रामपुर के तिलक कॉलोनी में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौजूद.

शमायल ने कहा कि शिक्षक समाज हमारे देश का अभिन्न अंग है और हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह सभी निजी विद्यालयों को सरकारी स्कूलों में प्रति छात्र पर होने वाले खर्च के अनुसार आर्थिक अनुदान दे और लाकडाऊन तक यह सहायता जारी रखे।

इस अवसर एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव मोरवन कॉवेल, महासचिव शैलेश प्रसाद सिंह अन्य संगठन से जुडे लोग उपस्थित थे ।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\