जरुरी जानकारी | होटलों, अन्य पर्यटन अवसंरचनाओं में निजी निवेश बेहद जरूरी: जी किशन रेड्डी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन उद्योग में स्टार्टअप और कंपनियां, दोनों के लिए निवेश के अपार अवसर मौजूद हैं।

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन उद्योग में स्टार्टअप और कंपनियां, दोनों के लिए निवेश के अपार अवसर मौजूद हैं।

पहले वैश्विक पर्यटन निवेशक सम्मेलन से पहले यात्रा एवं पर्यटन उद्योग में हितधारकों के बीच जागरूकता लाने के उद्देश्य से आयोजित एक रोडशो में रेड्डी ने कहा कि खासकर होटल और अन्य पर्यटन संबंधी अवसंरचनाओं में निजी निवेश बहुत जरूरी है।

रेड्डी ने कहा कि सरकार भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने और सतत वृद्धि के लिए समर्पित होकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी मानती हैं कि पर्यटन आर्थिक वृद्धि लाने में अहम भूमिका निभा सकता है। इसलिए होटलों और अन्य पर्यटन संबंधी अवसंरचनाओं में निजी निवेश बहुत जरूरी है।

एक बयान के मुताबिक, इस रोडशो के जरिए पर्यटन मंत्रालय को उद्योग के हितधारकों की राय जानने और उनके सवालों एवं चिंताओं से अवगत होने का मौका मिला।

आगामी सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारत के यात्रा एवं पर्यटन क्षेत्र को निवेश के आदर्श स्थल के तौर पर प्रस्तुत करना और केंद्र तथा राज्य सरकारों के लिए एक मंच उपलब्ध करवाना है जहां वे निवेश अवसरों का पता लगा सकें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट