खेल की खबरें | पृथ्वी का दोहरा शतक, मुंबई के दो विकेट पर 397 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पिछले 18 महीने में भारत की सभी प्रारूपों की टीम से अनदेखी झेलने वाले पृथ्वी साव की नाबाद 240 रन की पारी से मुंबई ने मंगलवार को यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच के पहले दिन असम के खिलाफ दो विकेट पर 397 रन बनाए।

गुवाहाटी, 10 जनवरी पिछले 18 महीने में भारत की सभी प्रारूपों की टीम से अनदेखी झेलने वाले पृथ्वी साव की नाबाद 240 रन की पारी से मुंबई ने मंगलवार को यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच के पहले दिन असम के खिलाफ दो विकेट पर 397 रन बनाए।

पृथ्वी कप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 73) के साथ तीसरे विकेट के लिए 200 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान अब तक 283 गेंद का सामना करते हुए 33 चौके और एक छक्का जड़ा है। पृथ्वी ने अब तक 153 खाली गेंद खेली हैं।

पृथ्वी ने स्पिनर रोशन आलम के खिलाफ 76 गेंद में 76 जबकि हरिदिप डेका के खिलाफ 56 गेंद में 53 रन बनाए।

पृथ्वी ने इससे पहले मुशीर खान (42) के साथ पहले विकेट के लिए 123 जबकि अरमान जाफर (27) के साथ दूसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।

पृथ्वी की आक्रामक पारी के विपरीत टीम इंडिया में वापसी की कवायद में जुटे एक अन्य बल्लेबाज हनुमा विहारी ने 202 गेंद में नाबाद 76 रन की धीमी पारी खेली जिससे आंध्र ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्ली की कमजोर गेंदबाज के खिलाफ तीन विकेट पर 203 रन बनाए।

युवा सलामी बल्लेबाज सीआर ज्ञानेश्वर ने भी 158 गेंद में 81 रन की पारी खेली।

दिल्ली की ओर से ऑफ स्पिनर रितिक शौकीन सबसे प्रभावी नजर आए। उन्होंने 13 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट चटकाया।

हैदराबाद में सौराष्ट्र ने जयदेव उनादकट (28 रन पर तीन विकेट) की अगुआई में गेंदबाजों से शानदार प्रदर्शन से मेजबान टीम को 79 रन पर समेटने के बाद पांच विकेट पर 250 रन बनाकर बड़ी बढ़त की ओर कदम बढ़ाए।

सौराष्ट्र के लिए हार्विक देसाई ने 81 जबकि चिराग जानी ने 68 रन की पारी खेली। सौराष्ट्र को 171 न की बढ़त हासिल है जबकि उसके पांच विकेट शेष हैं।

हैदराबाद के लिए अनिकेत रेड्डी ने 74 रन पर तीन विकेट चटकाए।

पुणे में ग्रुप बी के एक अन्य मैच में रुतुराज गायकवाड़ (नाबाद 118) के शतक और आजिम काजी (नाबाद 87) तथा केदार जाधव (56) के अर्धशतक से महाराष्ट्र ने तमिलनाडु के खिलाफ छह विकेट पर 350 रन बनाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\