देश की खबरें | एक्सिओम-4 के प्रक्षेपण से पहले नासा के फ्लोरिडा अंतरिक्ष केंद्र में मौसम पर लगातार रखी जा रही नजर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्पेसएक्स, नासा और एक्सिओम स्पेस फ्लोरिडा स्थित कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र में मौसम के मिजाज पर लगातार नजर रख रहे हैं, जहां से भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अब बुधवार के लिए निर्धारित की गई अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की अपनी यात्रा को लेकर काफी उत्सुक हैं।

नयी दिल्ली, 10 जून स्पेसएक्स, नासा और एक्सिओम स्पेस फ्लोरिडा स्थित कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र में मौसम के मिजाज पर लगातार नजर रख रहे हैं, जहां से भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अब बुधवार के लिए निर्धारित की गई अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की अपनी यात्रा को लेकर काफी उत्सुक हैं।

प्रक्षेपण-पूर्व आयोजित संवाददाता सम्मेलन में स्पेसएक्स के उपाध्यक्ष विलियम गेर्स्टनमेयर ने कहा कि इंजीनियरों ने फाल्कन-9 रॉकेट में कुछ खामियों को ठीक कर लिया है, जो ‘स्टैटिक फायर टेस्ट’ के दौरान पाई गई थीं और उड़ान के बाद बूस्टरों के नवीनीकरण के दौरान जिन पर ध्यान नहीं दिया गया था।

फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित होने वाले स्पेसएक्स रॉकेट के उड़ान पथ क्षेत्र में खराब मौसम की स्थिति के कारण आईएसएस के लिए एक्सिओम-4 वाणिज्यिक मिशन को एक दिन के लिए स्थगित कर बुधवार शाम तक के लिए टाल दिया गया है।

गेर्स्टनमेयर ने कहा कि इंजीनियरों ने ‘लॉक लीक’ नामक खामी का पता लगाया है, जो पिछले मिशन में बूस्टर में इसके प्रवेश के दौरान देखी गई थी तथा नवीनीकरण के दौरान इसकी पूरी तरह से मरम्मत नहीं की गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इसका समाधान करना जारी रखे हुए हैं। हमें इसे आज पूरा कर लेना चाहिए और हम इसे पुनः विन्यास में ले आएंगे।’’

गेर्स्टनमेयर ने कहा कि इंजीनियरों ने ‘इंजन 5 थ्रस्ट वेक्टर’ नियंत्रण समस्या का भी पता लगाया है और उससे संबंधित घटकों को पहले ही बदल दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपना सारा काम आज (मंगलवार) शाम तक पूरा कर लेंगे और बुधवार तक प्रक्षेपण के लिए तैयार हो जाएंगे।’’

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी नारायणन ने सोमवार को कहा कि मौसम की स्थिति के कारण एक्सिओम-4 मिशन का प्रक्षेपण 10 जून की जगह अब 11 जून के लिए निर्धारित कर दिया गया है, जिससे भारतीय अंतरिक्षयात्री को आईएसएस भेजा जाना है।

नारायणन ने सोमवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रक्षेपण का लक्षित समय 11 जून 2025 को भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे है।’’

अमेरिकी अंतरिक्ष बल के 45वें मौसम स्क्वाड्रन के प्रक्षेपण मौसम अधिकारी जिमी टैगर ने कहा कि मध्य फ्लोरिडा के दक्षिण पूर्व में सतह पर उच्च दबाव है, जो आमतौर पर पूरे क्षेत्र में दक्षिण-पश्चिमी प्रवाह उत्पन्न करता है।

एक्सिओम-4 (एक्स-4) मिशन में कमांडर पैगी व्हिटसन, पायलट शुक्ला और हंगरी निवासी विशेषज्ञ टिगोर कापू तथा पोलैंड निवासी विशेषज्ञ स्लावोज़ उज्नान्स्की-विस्निएव्स्की शामिल हैं।

यह 14 दिवसीय मिशन भारत, पोलैंड और हंगरी के लिए मानव अंतरिक्ष यान की ‘‘वापसी’’ को साकार करेगा।

नेत्रपाल रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज