जरुरी जानकारी | इंडिगो की उड़ान के पहले यात्री ने तैनात कर दी आपात स्लाइड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंडिगो एयरलाइन के एक यात्री ने बुधवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान भरने से पहले लेह जाने वाले विमान की आपातकालीन स्लाइड तैनात कर दी।

नयी दिल्ली, 19 मार्च इंडिगो एयरलाइन के एक यात्री ने बुधवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान भरने से पहले लेह जाने वाले विमान की आपातकालीन स्लाइड तैनात कर दी।

इंडिगो ने बयान में कहा कि उड़ान संख्या 6ई 5161 में दिल्ली से लेह जाने से पहले अनजाने में ही आपातकालीन स्लाइड तैनात हो गई थी।

आमतौर पर किसी आपात स्थिति के दौरान यात्रियों को विमान से निकालने के लिए हवा से भरी स्लाइड को तैनात किया जाता है।

एयरलाइन ने कहा, ‘‘मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए चालक दल ने इस घटना की सूचना दी और उस यात्री को उतारकर संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया।’’

इसके साथ ही एयरलाइन ने अन्य यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\