विदेश की खबरें | ब्रिटिश टेबलॉयड के प्रकाशक के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई के पहले दिन अदालत में नहीं दिखे प्रिंस हैरी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हैरी के वकील ने कहा कि ड्यूक ऑफ ससेक्स शुरुआती बयानों के बाद गवाही देने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे क्योंकि उन्होंने अपनी 2 साल की बेटी लिलिबेट के जन्मदिन के बाद रविवार को लॉस एंजिल्स से वापसी की उड़ान पकड़ ली थी।

न्यायमूर्ति टिमोथी फैनकोर्ट ने कहा, “मैं थोड़ा हैरान हूं”। उन्होंने हैरी को मामले में सुनवाई के पहले दिन अदालत में रहने का निर्देश दिया था।

‘मिरर ग्रुप न्यूजपेपर्स’ के वकील एंड्रयू ग्रीन ने कहा कि वह पहले ही दिन हैरी की अनुपस्थिति से “बेहद परेशान” थे।

हैरी मूल रूप से मंगलवार को गवाही देने वाले थे। उनके वकील को पिछले हफ्ते कहा गया था कि अगर शुरुआती बयान दिन के अंत से पहले समाप्त हो जाते हैं तो ड्यूक को सोमवार को मुकदमे में शामिल होना चाहिए।

मीडिया के खिलाफ ड्यूक ऑफ ससेक्स के कई मुकदमों में से यह पहला मुकदमा है, और तीन में से एक आरोपी टेबलॉय़ड प्रकाशकों ने अवैध रूप से उनकी जासूसी की।

एक सदी से भी अधिक समय में हैरी ब्रिटिश शाही परिवार के पहले सदस्य होंगे जो अदालत में गवाही देंगे। उम्मीद की जाती है कि वह जीवन भर मीडिया द्वारा परेशान किए जाने पर अपनी पीड़ा और गुस्से तथा अपने आसपास के लोगों पर इसके प्रभाव का वर्णन करेंगे।

हैरी (38) ने अपनी मां, राजकुमारी डायना की जान लेने वाली कार दुर्घटना के लिए पीछा करने वाले पत्रकारों को दोषी ठहराया है, और कथित तौर पर नस्लवादी लेखों सहित ब्रिटेश प्रेस द्वारा उत्पीड़न और घुसपैठ को वह वजह बताया जिसके कारण वह और उनकी पत्नी मेगन 2020 में शाही जीवन छोड़कर अमेरिका चले गए थे।

‘मिरर ग्रुप न्यूजपेपर्स’ ने कहा कि उसने हैरी का फोन हैक नहीं किया और इसके लेख वैध रिपोर्टिंग तकनीकों पर आधारित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)