देश की खबरें | संसद में तेलंगाना पर प्रधानमंत्री की टिप्पणी ‘अपमानजनक‘ : मंत्री रामा राव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संसद में तेलंगाना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी को ‘अपमानजनक’ करार देते हुए राज्य के मंत्री के.टी. रामा राव ने सोमवार को कहा कि यह ऐतिहासिक तथ्यों के प्रति उनकी घोर ‘‘उपेक्षा’’ को दर्शाता है।

हैदराबाद, 18 सितंबर संसद में तेलंगाना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी को ‘अपमानजनक’ करार देते हुए राज्य के मंत्री के.टी. रामा राव ने सोमवार को कहा कि यह ऐतिहासिक तथ्यों के प्रति उनकी घोर ‘‘उपेक्षा’’ को दर्शाता है।

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष रामा राव ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर मोदी की टिप्पणियों का जिक्र करते हुए कहा कि यह कहना कि तेलंगाना ने अपने राज्य के गठन का जश्न नहीं मनाया, न केवल ‘‘तथ्यात्मक रूप से गलत है बल्कि अहंकार को भी दर्शाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं तेलंगाना राज्य के गठन के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की टिप्पणियों से बहुत निराश हूं।’’

रामा राव ने कहा कि तेलंगाना के लोगों ने राज्य का दर्जा हासिल करने के लिए छह दशकों तक अथक संघर्ष किया और अनगिनत बलिदानों के बाद आखिरकार यह सपना दो जून 2014 को साकार हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज संसद में अपने संबोधन के दौरान इस बात पर अफसोस जताया कि आंध्र प्रदेश से अलग होकर तेलंगाना बनने से दोनों राज्यों में केवल ‘‘कड़वाहट बढ़ी और खून-खराबा हुआ।’’

मंत्री ने दावा किया, ‘‘यह कहना कि तेलंगाना ने अपने राज्य के गठन का जश्न नहीं मनाया, न केवल तथ्यात्मक रूप से गलत है, बल्कि अहंकार को भी दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी की आलोचना करने के अपने प्रयासों में, प्रधानमंत्री मोदी बार-बार तेलंगाना के लोगों की भावनाओं को आहत कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट