Bihar Assembly Elections Results: प्रधानमंत्री के करिश्माई नेतृत्व और RJD के सुशासन की वजह से मिली बिहार चुनाव में जीत: सोनोवाल

असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने बुधवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मिली जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व और केंद्र व राज्य सरकार के सुशासन का परिणाम है.

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल (Photo Credits Facebook )

गुवाहाटी, 11 नवंबर: असम (Assam) के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल (Sarwaanand Sonewal) ने बुधवार को कहा कि बिहार (Bihar) विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मिली जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के करिश्माई नेतृत्व और केंद्र व राज्य सरकार के सुशासन का परिणाम है. उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम से एक बार फिर यह सिद्ध हो गया है कि विपक्ष द्वारा चलाए जा रहे नकारात्मक अभियान के बावजूद भारत के लोगों को राजग के विकास कार्यों पर पूरा भरोसा है.

सोनोवाल ने एक वक्तव्य में कहा, “बिहार के लोगों ने राजग के प्रति पुनः अपना भरोसा प्रकट किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व और केंद्र तथा राज्य सरकारों के सुशासन के कारण बेहतरीन नतीजे प्राप्त हुए.”

यह भी पढ़े: असम, मिजोरम के बीच अंतरराज्यीय सीमा पर शांति बनाए रखने पर सहमति बनी.

सोनोवाल ने कहा कि बिहार चुनाव के अच्छे नतीजों यह बताते हैं कि सुशासन और प्रगति लोगों की पसंद है.

Share Now

संबंधित खबरें

India Weather Update April 18: यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में तूफान भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट