पीएम मोदी 3 अगस्त को गुजरात में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से करेंगे संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गरीब कल्याण अन्न योजना के गुजरात के लाभार्थियों से संवाद करेंगे. यह जानकारी रविवार को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने दी.

पीएम मोदी (Photo Credits: PIB)

Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गरीब कल्याण अन्न योजना के गुजरात के लाभार्थियों से संवाद करेंगे.  यह जानकारी रविवार को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने दी.  पीएमओ ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में इस योजना के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रधानमंत्री एक जनभागीदारी कार्यक्रम भी शुरू करेंगे.

इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी उपस्थित रहेंगे.  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कोविड-19 महामारी के दौरान खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लोगों को मुफ्त अनाज सुनिश्चित कराती है. इसके अंतर्गत सभी लाभार्थियों को ‘‘राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम’’ के तहत पांच किलो अनाज (गेहूं या चावल) निःशुल्क वितरित किया जाता है. यह भी पढ़े: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में गरीब परिवारों को दिये जा रहे राशन में लगाया घोटाले का आरोप, कही ये बात

बता देने कि हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Weather Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

PM Modi Israel Visit: भारत-इजरायल के बीच आज होंगे कई ऐतिहासिक समझौते; 'आयरन डोम' और 'आयरन बीम' तकनीक पर टिकीं दुनिया की नजरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Prediction: अहम मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर बढ़त बनाए रखना चाहेगा वेस्टइंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Preview: आज वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\