देश की खबरें | प्रधानमंत्री कल पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड की स्थिति की समीक्षा करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पूर्वोत्तर के राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संवाद करेंगे और इस दौरान वहां के राज्यों में कोविड-19 की ताजा स्थिति और टीकाकरण अभियान की समीक्षा करेंगे।

नयी दिल्ली, 12 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पूर्वोत्तर के राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संवाद करेंगे और इस दौरान वहां के राज्यों में कोविड-19 की ताजा स्थिति और टीकाकरण अभियान की समीक्षा करेंगे।

यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से असम, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों के साथ इन राज्यों में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

प्रधानमंत्री इस दौरान टीकाकरण की स्थिति का भी जायजा लेंगे।

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब देश में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में कमी आई है और इसके तीसरी लहर की आशंका व्यक्त की जा रही है।

देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 37,154 नए मामले सामने आए। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,08,74,376 हो गई। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 37.73 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के पत्रकार रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ