देश की खबरें | प्रधानमंत्री वैश्विक पाटीदार व्यापार सम्मेलन का शुक्रवार को करेंगे उद्घाटन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के सूरत में विश्व पाटीदार समाज की संस्था ‘‘सरदारधाम’’ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वैश्विक पाटीदार व्यापार सम्मेलन (जीपीबीएस) का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन करेंगे।
नयी दिल्ली, 28 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के सूरत में विश्व पाटीदार समाज की संस्था ‘‘सरदारधाम’’ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वैश्विक पाटीदार व्यापार सम्मेलन (जीपीबीएस) का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन करेंगे।
यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में दी।
पीएमओ के मुताबिक ‘‘मिशन 2026’’ के तहत सरदारधाम यह आयोजन कर रहा है और इसके पीछे उसका उद्देश्य पाटीदार समाज का आर्थिक विकास है।
प्रत्येक दो वर्ष में इस सम्मेलन का उद्घाटन होता है। पहले दो सम्मेलन क्रमश: 2018 और 2020 में गांधीनगर में हुए थे।
पीएमओ के मुताबिक इस जीपीबीएस-2022 का मुख्य विषय ‘‘आत्मनिर्भर समुदाय से आत्मनिर्भर गुजरात और भारत’’ रखा गया है।
बयान के अनुसार तीन दिवसीय (29 अप्रैल से एक मई) इस सम्मेलन का लक्ष्य पाटीदार समाज के छोटे, मझोले और बड़े उद्यमियों को का साथ लाना, उन्हें आगे बढ़ाना और नए उद्यमियों को सहयोग देने के साथ ही शिक्षित युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार देना है।
इसमें कहा गया कि लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित ‘‘सरदारधाम’’ शैक्षिक और सामाजिक परिवर्तन, समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में काम कर रहा है।
ब्रजेन्द्र
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)