देश की खबरें | भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं।
नयी दिल्ली, आठ फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं।
राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के रुझानों में भाजपा 26 साल बाद दिल्ली में सरकार बनाने की ओर बढ़ती दिख रही है।
निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली की 70 सीट में से भाजपा 46 पर बढ़त बनाए हुए है जबकि आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार 24 सीट पर आगे हैं।
भाजपा सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री शाम सात बजे भाजपा मुख्यालय पहुंच सकते हैं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं।
एक सूत्र ने कहा, ‘‘परंपरा जारी रहेगी।’’
विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद आम तौर पर प्रधानमंत्री भाजपा मुख्यालय पहुंचते रहे हैं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते रहे हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भी उन्होंने भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।
ब्रजेन्द्र
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)