देश की खबरें | प्रधानमंत्री 25 फरवरी को पुडुचेरी का दौरा करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी को पुडुचेरी का दौरा करेंगे।

पुडुचेरी, 19 फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी को पुडुचेरी का दौरा करेंगे।

भाजपा की पुडुचेरी इकाई के अध्यक्ष वी सामीनाथन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सामीनाथन ने कहा कि मोदी यहां एएफटी मिल थिलदल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके दूसरे कार्यक्रमों को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी फरवरी, 2018 में पुडुचेरी पहुंचे थे जब वह औरोविले इंटरनेशनल टाउनशिप के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए थे।

मोदी का पुडुचेरी दौरा उस वक्त हो रहा है जब दो मंत्रियों और दो विधायकों के इस्तीफे के बाद वहां की कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई है तथा उप राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने सरकार से 22 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहा है।

पुडुचेरी में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव भी होने वाला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट