देश की खबरें | प्रधानमंत्री उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को उत्तराखंड का दौरा करेंगे और इस दौरान देहरादून में आयोजित किए जा रहे उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023 का उद्घाटन करेंगे।

नयी दिल्ली, छह दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को उत्तराखंड का दौरा करेंगे और इस दौरान देहरादून में आयोजित किए जा रहे उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023 का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी। उसके मुताबिक प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 दिसंबर, 2023 को देहरादून, उत्तराखंड का दौरा करेंगे। वह वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023' का उद्घाटन सुबह लगभग 10:30 बजे करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।’’

दो दिवसीय शिखर सम्मेलन 8 और 9 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य विषय ‘शांति से समृद्धि’ है।

पीएमओ ने कहा कि उत्तराखंड को निवेश के एक नए केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में 'उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन 2023' एक कदम है।

इस शिखर सम्मेलन में दुनिया भर से हजारों निवेशक और प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न देशों के राजदूतों के साथ-साथ प्रमुख उद्योगपतियों सहित अन्य लोग शामिल होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\