कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कसा तंज, कहा- कोरोना वायरस महामारी के सामने प्रधानमंत्री ने किया आत्मसमर्पण
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने को लेकर शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महामारी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है और इससे लड़ नहीं रहे हैं. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया प्रधानमंत्री चुप हैं. उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है और इस महामारी के खिलाफ लड़ने से इनकार कर रहे हैं.
नई दिल्ली, 27 जून: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने को लेकर शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इस महामारी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है और इससे लड़ नहीं रहे हैं. उन्होंने ट्वीट किया, "कोविड-19 (Covid-19) देश के दूसरे हिस्सों में भी तेजी से फैल रहा है. भारत सरकार के पास इसे पराजित करने की कोई योजना नहीं है."
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, "प्रधानमंत्री चुप हैं. उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है और इस महामारी के खिलाफ लड़ने से इनकार कर रहे हैं."
गौरतलब है कि देश में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 18,552 नए मामले सामने आने के साथ शनिवार को संक्रमण के कुल मामले पांच लाख के पार पहुंच गए तथा 384 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 15,685 हो गयी.
Tags
congress leader rahul gandhi
Coronavirus
covid-19 Global Epidemic
live breaking news headlines
Lockdown Novel
Prime Minister Narendra Modi
Social Distancing
ऑपरेशन शील्ड
कन्टेनमेंट जोन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
कोरोना के खिलाफ जंग
कोरोना वायरस
क्वारंटाइन सेंटर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
वायरस राहुल
सोशल डिस्टेंसिंग
हॉटस्पॉट जोन
संबंधित खबरें
Rajya Sabha Election 2026 Live Updates: बिहार, ओडिशा समेत 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए मतदान शुरू, नीतीश कुमार समेत कई नेताओं की किस्मत दांव पर
Weather Forecast Today, March 16: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मुंबई में लू का अलर्ट, दिल्ली में बादलों का डेरा; जानें अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम
SCB Medical College Fire: ओडिशा के कटक में एससीबी मेडिकल कॉलेज के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; अफरा-तफरी का VIDEO आया सामने
Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल सहित 5 राज्यों में वोटिंग कब? आज शाम 4 बजे चुनाव आयोग कर सकता है ऐलान
\