देश की खबरें | ट्रंप के दावे पर प्रधानमंत्री खामोश, दाल में कुछ काला है: राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘‘ऑपरेशन सिंदूर रुकवाने’’ का दावा 25 बार किया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोई बयान नहीं दे रहे, जिससे स्पष्ट है कि ‘‘दाल में कुछ काला है।’’

नयी दिल्ली, 23 जुलाई लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘‘ऑपरेशन सिंदूर रुकवाने’’ का दावा 25 बार किया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोई बयान नहीं दे रहे, जिससे स्पष्ट है कि ‘‘दाल में कुछ काला है।’’

राहुल ने यह आरोप भी लगाया कि मोदी सरकार ने विदेश नीति की धज्जियां उड़ा दी हैं और पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष के दौरान किसी देश ने भारत का समर्थन नहीं किया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘पूरी दुनिया जानती है कि ट्रंप ने युद्धविराम करवाया है...हम रक्षा से जुड़ी समस्याओं, रक्षा उद्योग और ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में चर्चा करना चाहते हैं। हालात अच्छे नहीं है, पूरा देश जानता है।’’

उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘जो अपने आप को देशभक्त कहते हैं वो भाग खड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री एक बयान नहीं दे पा रहे हैं। ट्रंप ने 25 बार बोला है कि मैंने युद्धविराम करवाया है। ट्रंप कौन होते हैं युद्धविराम कराने वाले। प्रधानमंत्री ने इस पर एक बार भी बयान नहीं दिया है।’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आप कह रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर जारी है और फिर कह रहे हैं जीत हो गई। या तो ऑपरेशन सिंदूर जारी है या फिर जीत हो गई। दूसरी तरफ ट्रंप कहते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर उन्होंने रुकवाया। दाल में कुछ काला है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इस सरकार ने हमारी विदेश नीति की धज्जियां उड़ा दीं। किसी ने हमे समर्थन नहीं दिया।’’

दरअसल ट्रंप ने कई बार यह दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच मई महीने में हुए सैन्य संघर्ष को व्यापार समझौते के जरिए रुकवाया था।

दूसरी तरफ भारत का कहना है कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) के संपर्क करने के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट