जरुरी जानकारी | उत्तर प्रदेश में बड़ी लाइन का सौ फीसदी विद्युतीकरण पर प्रधानमंत्री ने की रेलवे की सराहना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में बड़ी लाइन वाले रेलवे नेटवर्क के 100 प्रतिशत विद्युतीकरण पर बुधवार को प्रसन्नता जाहिर की।

नयी दिल्ली, 22 फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में बड़ी लाइन वाले रेलवे नेटवर्क के 100 प्रतिशत विद्युतीकरण पर बुधवार को प्रसन्नता जाहिर की।

रेलवे ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सुभागपुर-पचपेड़वा बड़ी लाइन मार्ग के विद्युतीकरण के साथ प्रदेश में बड़ी लाइन के सभी मार्गों का विद्युतीकरण कर लिया है जो एक बड़ी उपलब्धि है।

सुभागपुर-पचपेड़वा बड़ी लाइन मार्ग उत्तर पूर्वी रेलवे में आता है।

रेलवे मंत्रालय ने ट्वीट करके उत्तर प्रदेश में बडी लाइन के रेलवे नेटवर्क के सौ फीसदी विद्युतीकरण की घोषणा की जिसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘‘बहुत अच्छा।’’

इसके साथ ही रेलवे ने ईस्ट कोस्ट रेलवे, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे, नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे, ईस्टर्न रेलवे, साउथ ईस्टर्न रेलवे तथा वेस्ट सेंट्रल रेलवे में बड़ी लाइन पर पड़ने वाले मार्गों का विद्युतीकरण पूरा कर लिया है।

रेलवे ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय रेलवे 100 फीसदी विद्युतीकरण करने और दुनिया का सबसे बड़ा हरित रेलवे नेटवर्क बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है, इसके लिए 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\