देश की खबरें | प्रधानमंत्री ने लोकनायक जेपी और नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवाद के आदर्श जयप्रकाश नारायण और वरिष्ठ संघ विचारक नानाजी देशमुख को रविवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि भारत को गर्व है कि उनके जैसे महापुरुषों का जन्म इस धरती पर हुआ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवाद के आदर्श जयप्रकाश नारायण और वरिष्ठ संघ विचारक नानाजी देशमुख को रविवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि भारत को गर्व है कि उनके जैसे महापुरुषों का जन्म इस धरती पर हुआ।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आज का दिन राष्ट्र के प्रति उनकी कल्पना को साकार करने के प्रति स्वयं को पुन: समर्पित करने का है।’’

यह भी पढ़े | पंजाब: मोगा में लोगों में पराली न जलाने को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए साइकिल रैली का किया आयोजन: 11 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रधानमंत्री ने आपातकाल के खिलाफ अभियान का प्रमुख चेहरा रहे जयप्रकाश नारायण ‘जेपी’ को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, ‘‘मैं लोकनायक जेपी को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। उन्होंने देश की आजादी की खातिर वीरतापूर्वक लड़ाई लड़ी और जब हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला हुआ तो उन्होंने इनकी रक्षा के लिए मजबूत सामूहिक अभियान का नेतृत्व किया। उनके लिए राष्ट्र हित तथा जनकल्याण से अधिक महत्वपूर्ण और कुछ नहीं था।’’

देशमुख की प्रशंसा करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘महान नानाजी देशमुख लोकनायक जेपी के सच्चे अनुयायियों में से एक थे। जेपी के विचारों और आदर्शों को जन-जन के बीच पहुंचाने के लिए उन्होंने अथक काम किया। ग्रामीण विकास के प्रति उनके कार्य हमें प्रेरित करते हैं। भारत रत्न नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर स्मरण करता हूं।’’

यह भी पढ़े | Delhi Road Accident: दिल्ली में ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार के बीच भिड़ंत, दुर्घटना में 3 की मौत; प्राथमिकी दर्ज.

‘जेपी’ और लोकनायक के नाम से लोकप्रिय जयप्रकाश नारायण का जन्म 1902 में आज ही के दिन हुआ था।

वहीं, देशमुख का जन्म आज ही के दिन 1916 में हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड