हिमाचल प्रदेश को बड़ी सौगात, PM मोदी ने बिलासपुर में AIIMS का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का उद्घाटन किया . प्रधानमंत्री मोदी ने अक्टूबर 2017 में इसका शिलान्यास भी किया था.

Savita Kanswal

शिमला, 5 अक्टूबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री मोदी ने अक्टूबर 2017 में इसका शिलान्यास भी किया था. केंद्रीय क्षेत्र की योजना- प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत इसे स्थापित किया गया है. एम्स बिलासपुर, 1,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित है. इस अत्याधुनिक अस्पताल में 18 स्पेशियलिटी और 17 सुपर स्पेशियलिटी विभाग, 18 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, 64 आईसीयू बेड के साथ 750 बेड शामिल है.

यह अस्पताल 247 एकड़ में फैला है. यह 24 घंटे आपातकालीन और डायलिसिस सुविधाओं, अल्ट्रासोनोग्राफी, सीटी स्कैन, एमआरआई आदि जैसी आधुनिक डायग्नोस्टिक मशीनों, अमृत फार्मेसी व जन औषधि केंद्र और 30 बिस्तरों वाले आयुष ब्लॉक से सुसज्जित है. इस अस्पताल ने हिमाचल प्रदेश के जनजातीय और दुर्गम जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजिटल स्वास्थ्य केंद्र भी स्थापित किया है. यह भी पढ़ें : निर्वाचन आयोग को भी आदर्श आचार संहिता की जरूरत : सिब्बल

अस्पताल द्वारा काजा, सलूनी और केलांग जैसे दुर्गम जनजातीय और अधिक ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी. इस अस्पताल में हर साल एमबीबीएस कोर्स के लिए 100 विद्यार्थियों और नर्सिंग कोर्स के लिए 60 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा. प्रधानमंत्री बाद में कुल्लू दशहरा समारोह में भी भाग लेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Piyush Goyal Auto Ride Video: पीएम मोदी की अपील का असर, पीयूष गोयल ने मुंबई में की ऑटो की सवारी, दिया ईंधन बचाने और सार्वजनिक परिवहन अपनाने का संदेश

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट