देश की खबरें | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह मेरे नेता: पंकजा मुंडे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्रिमंडल में हाल में हुए फेरबदल में महाराष्ट्र के बीड से सांसद प्रीतम मुंडे को जगह नहीं मिलने के विरोध में जिले से भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारियों के इस्तीफे के बीच उनकी बहन एवं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव पंकजा मुंडे ने मंगलवार को इन खबरों को खारिज कर दिया कि वह दबाव बनाने की किसी तरकीब का इस्तेमाल कर रही हैं।

मुंबई, 13 जुलाई केंद्रीय मंत्रिमंडल में हाल में हुए फेरबदल में महाराष्ट्र के बीड से सांसद प्रीतम मुंडे को जगह नहीं मिलने के विरोध में जिले से भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारियों के इस्तीफे के बीच उनकी बहन एवं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव पंकजा मुंडे ने मंगलवार को इन खबरों को खारिज कर दिया कि वह दबाव बनाने की किसी तरकीब का इस्तेमाल कर रही हैं।

साथ ही, पंकजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को अपना नेता बताते हुए उनकी सराहना की।

प्रीतम के संसदीय क्षेत्र से मुंबई आए भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंकजा ने पौराणिक महाकाव्य महाभारत का हवाला देते हुए कहा कि ‘‘धर्मयुद्ध’’का समय अभी नहीं आया है और उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि किस तरह से पांडवों की उचित मांग को कौरवों ने खारिज कर दिया था।

उन्होंने मराठी में कहा, ‘‘...मैं उस स्थान पर तब तक काम करना चाहुंगी जब तक कि वहां राम है। यदि राम नहीं है तो मै सोंचूंगी कि क्या करना है?’’

पंकजा, वंजारा समुदाय से आने वाले भाजपा के दिग्गज नेता रहे दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं।

पंकजा ने यह भी कहा कि वह हमेशा ही अपने गढ़ की रक्षा करेंगी और इसे मजबूत करेंगी।

पंकजा राज्य में 2014 से 2019 तक भाजपा नीत सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रही थी। वह 2019 का विधानसभा चुनाव परली सीट पर अपने रिश्ते के भाई एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार धनंजय मुंडे से हार गई थी।

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बार-बार यह याद रखने की अपील की कि भाजपा ने उन लोगों को क्या दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं खत्म नहीं हूं, मेरे कार्यकर्ता मेरी ताकत हैं। ’’

पंकजा रविवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय सचिवों की बैठक में शरीक हुई थी। यह बैठक पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने बुलाई थी। पंकजा ने पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री से भी मुलाकात की थी।

पंकजा के संबोधन के बाद जब संवाददाताओं ने उनसे पूछा कि उन्होंने अपने नेता के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम क्यों नहीं लिया, पंकजा ने कहा, ‘‘मैं राष्ट्रीय स्तर पर काम कर रही हूं और इसलिए मेरे नेता मोदी, शाह और नड्डा हैं। ’’

उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल का भी नाम नहीं लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\