प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से केरल में भाजपा को सीटें जीतने में नहीं मिलेगी मदद: कांग्रेस

कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लगातार केरल यात्राओं से भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) को आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान दक्षिणी राज्य में अपना खाता खोलने में मदद नहीं मिलेगी.

Congress Photo Credits PTI

कोझिकोड (केरल), 17 जनवरी:  कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लगातार केरल यात्राओं से भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) को आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान दक्षिणी राज्य में अपना खाता खोलने में मदद नहीं मिलेगी. विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीसन ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी लोगों के बीच विभाजन पैदा करने और धर्म तथा पूजा स्थलों को राजनीति के साथ जोड़ने का प्रयास कर रही है.

उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्ष सोच रखने वाले केरल के लोग घृणा पैदा करने वाले अभियानों को स्वीकार नहीं करेंगे और उन्हें (भाजपा को) खारिज कर देंगे. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने उत्तरी केरल के इस जिले में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “जो भी समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश करेगा, कांग्रेस पार्टी उन्हें ऐसा नहीं करने देगी. प्रधानमंत्री के राज्य का केवल दौरा करने से भाजपा केरल में (कोई भी सीट) नहीं जीत पाएगी.”

उन्होंने कहा कि केरल के लोगों की मानसिकता सांप्रदायिकता के खिलाफ है. भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग केरल में ईसाइयों के घरों में केक लेकर जाते हैं, उन्होंने ही अन्य राज्यों में गिरजाघर जलाए और पादरियों को जेल भेजा. उन्होंने कहा कि राज्य के लोग इतने समझदार हैं कि जब ऐसे लोग उनके घर केक लेकर आते हैं तो उन्हें उनका असली रंग समझ में आ जाता है.

सतीसन ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को देश के लोग काफी उम्मीदों से देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मकसद घृणा अभियानों के खिलाफ लोगों को एकजुट करना है. उन्होंने यह भी कहा कि इस यात्रा की परिकल्पना धर्मनिरपेक्षता को बनाए रखने के लिए की गई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड