ताजा खबरें | रांची में प्रधानमंत्री मोदी का रोडशो शुरू, बड़ी संख्या में पहुंचे हैं लोग
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार शाम झारखंड की राजधानी रांची में एक रोडशो शुरू किया।
रांची, तीन मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार शाम झारखंड की राजधानी रांची में एक रोडशो शुरू किया।
प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग कतार में खड़े थे।
चाईबासा में एक जनसभा करने के बाद मोदी एक विशेष हेलीकॉप्टर से बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतरे और उसके तुरंत बाद कड़ी सुरक्षा के बीच रोडशो शुरू हुआ।
रांची पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने बिरसा चौक पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
हवाई अड्डे से राजभवन तक के राजमार्ग पर प्रधानमंत्री के रोडशो के मद्देनजर यातायात प्रतिबंध लगाए गए थे।
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डे से राजभवन तक के पूरे मार्ग को शुक्रवार सुबह पांच बजे से शनिवार रात 11 बजे तक ड्रोन के लिए नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)