देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 150वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के 150वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे और इस अवसर पर 'मिशन मौसम' की शुरुआत करेंगे।

नयी दिल्ली, 13 जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के 150वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे और इस अवसर पर 'मिशन मौसम' की शुरुआत करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी सभा को संबोधित भी करेंगे।

पीएमओ ने कहा, "देश को 'मौसम के लिए तैयार और जलवायु-स्मार्ट' राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री 'मिशन मौसम' की शुरुआत करेंगे।"

इस मिशन का उद्देश्य अत्याधुनिक मौसम निगरानी प्रौद्योगिकियों और प्रणालियों को विकसित करके, उच्च क्षमता वाले वायुमंडलीय अवलोकनों, अगली पीढ़ी के राडार और उपग्रहों और उच्च-प्रदर्शन वाले कंप्यूटरों को लागू करके 'मौसम के लिए तैयार और जलवायु-स्मार्ट' राष्ट्र का लक्ष्य प्राप्त करना है।

यह मिशन मौसम और जलवायु प्रक्रियाओं की समझ में सुधार पर भी ध्यान केंद्रित करेगा, वायु गुणवत्ता डेटा प्रदान करेगा जो दीर्घकालिक अवधि में मौसम प्रबंधन और इसमें सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने में मदद करेगा।

इस समारोह में प्रधानमंत्री जलवायु परिवर्तन अनुकूलन के लिए आईएमडी विजन-2047 दस्तावेज भी जारी करेंगे।

इसमें मौसम पूर्वानुमान, मौसम प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन शमन की योजनाएं शामिल हैं।

पीएमओ ने कहा कि आईएमडी के 150 वें स्थापना दिवस का जश्न मनाने के लिए, पिछले 150 वर्षों के दौरान आईएमडी की उपलब्धियों, भारत को जलवायु-लचीला बनाने में इसकी भूमिका और विभिन्न मौसम और जलवायु सेवाएं प्रदान करने में सरकारी संस्थानों द्वारा निभाई गई भूमिका को प्रदर्शित करने के लिए कार्यक्रमों, गतिविधियों और कार्यशालाओं की एक श्रृंखला आयोजित की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\