देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को बिहार के सीवान में रैली को संबोधित करेंगे: जायसवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के दो दिवसीय दौरे के कुछ सप्ताह बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जून को सीवान जिले का दौरा करेंगे और एक रैली को संबोधित करेंगे। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रमुख दिलीप कुमार जायसवाल ने शुक्रवार को दी।

सीवान (बिहार), छह जून बिहार के दो दिवसीय दौरे के कुछ सप्ताह बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जून को सीवान जिले का दौरा करेंगे और एक रैली को संबोधित करेंगे। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रमुख दिलीप कुमार जायसवाल ने शुक्रवार को दी।

प्रस्तावित दौरा प्रधानमंत्री का हाल के समय में बिहार का तीसरा दौरा होगा। उन्होंने इससे पहले पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद 24 अप्रैल को मधुबनी का दौरा किया था।

पाकिस्तान स्थित आतंकवादी शिविरों पर भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत किए गए जवाबी हमले के बाद मोदी 29 और 30 मई को पटना और रोहतास जिले के बिक्रमगंज के दो दिवसीय दौरे पर थे।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के साथ भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए दिन में सीवान का दौरा किया।

जायसवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी सीवान रैली में बिहार और यहां के लोगों के लिए बड़ी घोषणाएं करेंगे। उनकी दूरदृष्टि और कड़ी मेहनत ने एक नए भारत का निर्माण किया है और वह एक लोकप्रिय वैश्विक नेता हैं। जब मोदी जी बिहार आते हैं, तो राज्य को विकास और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं के रूप में उपहार मिलते हैं।"

उन्होंने दावा किया कि बिहार ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार प्रगति कर रहा है।’’ उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सीवान रैली प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक जनसभा होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\