देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी 18 जुलाई को पूर्वी चंपारण में रैली को संबोधित करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में 18 जुलाई को एक रैली को संबोधित करने के लिए राज्य का दौरा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मोतिहारी, 14 जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में 18 जुलाई को एक रैली को संबोधित करने के लिए राज्य का दौरा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जायसवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि मोदी मोतिहारी आएंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां ‘‘आसपास के 24 विधानसभा क्षेत्रों के लोग’’ शामिल होंगे।

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष रैली की तैयारियों का जायजा लेने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) नेताओं की बैठक में भाग लेने के लिए यहां आए थे।

जायसवाल ने राजग से जुड़े सभी दलों के कार्यकर्ताओं से 18 जुलाई को होने वाली जनसभा में “अधिक से अधिक लोगों को आमंत्रित करने’’ का आग्रह किया, जिससे ‘‘आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत की संभावनाएं बढ़ सकें।’’

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली के बारे में लोगों को बताने के लिए कई ‘प्रचार वाहन’ भी रवाना किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती: LPG कार्गो 'शिवालिक' मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, 46,000 मीट्रिक टन गैस की होगी आपूर्ति

\