देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी यवतमाल में आज विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को महाराष्ट्र के यवतमाल जिले का दौरा करेंगे और इस दौरान करोड़ों रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास करने के साथ ही एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यवतमाल, 28 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को महाराष्ट्र के यवतमाल जिले का दौरा करेंगे और इस दौरान करोड़ों रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास करने के साथ ही एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जिला अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम शाम करीब साढ़े चार बजे यवतमाल शहर के बाहरी इलाके भारी गांव में आयोजित किया जाएगा।

वह यवतमाल शहर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी करेंगे और किसानों के खातों में 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित करेंगे, जिससे 11 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम हस्तांतरित की जाएगी।

यवतमाल में प्रधानमंत्री लगभग 3,800 करोड़ रुपये की 'नमो शेतकरी महासम्मान निधि' की दूसरी और तीसरी किस्त भी वितरित करेंगे। इससे पूरे महाराष्ट्र में लगभग 88 लाख किसान लाभान्वित होंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया कि इस योजना के तहत महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को प्रति वर्ष 6000 रुपये की अतिरिक्त राशि मिलती है।

प्रधानमंत्री पूरे महाराष्ट्र में 5.5 लाख महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को 825 करोड़ रुपये का ‘रिवॉल्विंग फंड’ वितरित करेंगे। यह राशि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा प्रदान की गई निधि के अतिरिक्त है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि एसएचजी के भीतर बारी-बारी के आधार पर धन उधार देने को बढ़ावा देने और ग्रामीण स्तर पर महिलाओं के नेतृत्व वाले सूक्ष्म उद्यमों को बढ़ावा देकर गरीब परिवारों की वार्षिक आय बढ़ाने के लिए एसएचजी को ‘रिवॉल्विंग फंड’ (आरएफ) दिया जाता है।

प्रधानमंत्री पूरे महाराष्ट्र में एक करोड़ आयुष्मान कार्ड वितरण और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के लाभार्थियों के लिए ‘मोदी आवास घरकुल योजना’ की शुरुआत करेंगे।

इस योजना में वित्त वर्ष 2023-24 से वित्त वर्ष 2025-26 तक कुल 10 लाख घरों के निर्माण की परिकल्पना की गई है। प्रधानमंत्री योजना के 2.5 लाख लाभार्थियों को 375 करोड़ रुपये की पहली किस्त हस्तांतरित करेंगे।

प्रधानमंत्री महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्र को लाभ पहुंचाने वाली कई सिंचाई परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) और बलिराजा जल संजीवनी योजना (बीजेएसवाई) के तहत 2750 करोड़ रुपये से अधिक की संचयी लागत से विकसित किया गया है।

प्रधानमंत्री महाराष्ट्र में 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे और सड़क क्षेत्र को मजबूत करने के लिए अनेक परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

इनमें वर्धा-कालंब बड़ी लाइन (वर्धा-यवतमाल-नांदेड़ नयी बड़ी लाइन परियोजना का हिस्सा) और न्यू अष्टी-अमलनेर बड़ी लाइन (अहमदनगर-बीड-परली नयी बड़ी लाइन परियोजना का हिस्सा) शामिल हैं। नयी बड़ी लाइन विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों की संपर्कता में सुधार करेंगी और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देंगी।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री डिजिटल तरीके से दो ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी भी दिखाएंगे। इनमें कलंब और वर्धा को जोड़ने वाली और अमलनेर और न्यू अष्टी को जोड़ने वाली ट्रेन सेवाएं शामिल हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया कि यह नयी ट्रेन सेवा रेल संपर्क को बेहतर बनाने में मदद करेगी और क्षेत्र के छात्रों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को लाभान्वित करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र में सड़क क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

परियोजनाओं में एनएच-930 के वरोरा-वानी खंड को चार लेन का बनाना, साकोली-भंडारा और सलाईखुर्द-तिरोरा को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़कों के लिए सड़क उन्नयन परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं से संपर्कता में सुधार होगा, यात्रा का समय कम होगा और क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन और संजय राठौड़ ने मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। महाजन ने सुरक्षा और अन्य पहलुओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट