देश की खबरें | तेलंगाना में रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को तेलंगाना के नगरकुरनूल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक रैली को संबोधित करेंगे।

हैदराबाद, 16 मार्च लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को तेलंगाना के नगरकुरनूल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक रैली को संबोधित करेंगे।

मोदी ने शुक्रवार शाम यहां मल्काजगिरि लोकसभा क्षेत्र में एक रोडशो किया था।

तेलंगाना प्रदेश भाजपा ने कहा है कि मोदी 18 मार्च को राज्य के जगतियाल में एक और रैली करेंगे।

मोदी ने गत पांच मार्च को हैदराबाद से लगभग 60 किलोमीटर दूर संगारेड्डी में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था।

संगारेड्डी में भाजपा की एक रैली में मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह युवा नेताओं को बढ़ावा देने से 'डरती' है। मोदी ने अपने संबोधन में यह भी कहा था कि "वंशवादी दल" उन्हें निशाना बना रहे हैं क्योंकि वह उनके "हजारों करोड़ रुपये के घोटालों" को उजागर कर रहे हैं।

भाजपा दक्षिण में चुनावी बढ़त हासिल करने की कोशिश कर रही है। पार्टी ने 2019 के आम चुनावों में तेलंगाना की कुल 17 लोकसभा सीटों में से चार पर जीत हासिल की थी।

भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव में तेलंगाना में अकेले लड़ने का फैसला किया है और उसे अपनी सीटें बढ़ने की उम्मीद है।

निर्वाचन आयोग शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\