ताजा खबरें | प्रधानमंत्री मोदी आज तेलंगाना में रैली को संबोधित करेंगे

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को तेलंगाना के मेडक जिले के चिल्वर गांव में एक रैली को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

हैदराबाद, 30 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को तेलंगाना के मेडक जिले के चिल्वर गांव में एक रैली को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पिछले महीने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी दूसरी बार राज्य में सभा को संबोधित करेंगे।

तेलंगाना दक्षिणी राज्यों में से एक है जहां भाजपा लोकसभा चुनाव में 370 सीट जीतने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अधिक संख्या में सीटें जीतने की उम्मीद कर रही है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में भाजपा के लिए 17 सीट में से दो अंक में यानी नौ से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य तय किया था।

शाह एक मई को हैदराबाद से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता के लिए प्रचार करेंगे जिन्हें ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मौजूदा सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ मैदान में उतारा गया है।

भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य में चार सीटें जीती थीं। पार्टी ने इन चार में से आदिलाबाद को छोड़कर अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में मौजूदा सांसदों को टिकट दिया है।

भाजपा की तेलंगाना इकाई के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को सिकंदराबाद से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, राष्ट्रीय महासचिव बंदी संजय कुमार करीमनगर से चुनाव लड़ रहे हैं और निज़ामाबाद के सांसद डी अरविंद ने पहले ही अपने क्षेत्र में जोरदार अभियान शुरू कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड