विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने की सिंगापुर के प्रधानमंत्री से मुलाकात,द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंगापुर के अपने समकक्ष लॉरेंस वोंग के साथ बृहस्पतिवार को बैठक की और इस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं की व्यापक समीक्षा की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, पांच सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंगापुर के अपने समकक्ष लॉरेंस वोंग के साथ बृहस्पतिवार को बैठक की और इस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं की व्यापक समीक्षा की।

वोंग के निमंत्रण पर मोदी दो दिवसीय यात्रा पर यहां आए हैं।

वोंग के साथ वार्ता से पहले मोदी का सिंगापुर संसद भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। उन्होंने वहां आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर भी किए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बैठक के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘संबंधों में एक नया अध्याय: व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने आज सिंगापुर में एक सार्थक बैठक की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नेताओं ने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने उन्नत विनिर्माण, संपर्क सुविधा, डिजिटलीकरण, स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा, कौशल विकास और स्थिरता जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं की व्यापक समीक्षा की।’’

दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात वोंग के सिंगापुर का प्रधानमंत्री बनने और मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में अपना तीसरा कार्यकाल शुरू करने के कुछ महीनों बाद हुई है।

वार्ता के बाद चार समझौता ज्ञापनों पर भी हस्ताक्षर किए गए।

प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम से भी बाद में मुलाकात करेंगे।

मोदी का सिंगापुर के वरिष्ठ मंत्री ली सीन लूंग और ‘एमेरिटस’ वरिष्ठ मंत्री गोह चोक टोंग से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। ली मोदी के स्वागत में दोपहर का भोज आयोजित कर रहे हैं।

मोदी सिंगापुर के उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगे और देश के सेमीकंडक्टर क्षेत्र से जुड़े लोगों से बातचीत करेंगे।

मोदी और वोंग सेमीकंडक्टर विनिर्माण केंद्र का दौरा भी करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ब्रुनेई की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा समाप्त करने के बाद सिंगापुर के अपने समकक्ष लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर इस दक्षिण-पूर्व एशियाई देश की अपनी पांचवीं आधिकारिक यात्रा के तहत बुधवार को यहां पहुंचे जहां भारतीय मूल के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।

सिम्मी शोभना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान