विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने स्पेसएक्स के सीईओ मस्क से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (योषिता सिंह)

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

(योषिता सिंह)

वाशिंगटन, 13 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वाशिंगटन में स्पेसएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क से मुलाकात की।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने मस्क को अपने प्रशासन के नवगठित सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) का प्रमुख चुना था।

मस्क अपने तीन छोटे बच्चों के साथ ब्लेयर हाउस पहुंचे, जो मोदी से मुलाकात के दौरान उनके साथ बैठे हुए थे।

इससे पहले, मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) माइकल वाल्ट्ज से मुलाकात की।

वाल्ट्ज के साथ मुलाकात मोदी की दिन की पहली बैठक थी। इस बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल भी मौजूद थे।

मोदी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक के लिए बुधवार शाम अमेरिकी राजधानी पहुंचे।

राष्ट्रपति के अतिथि गृह ब्लेयर हाउस पहुंचने के बाद मोदी ने अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की।

मोदी से मुलाकात से कुछ घंटे पहले ही गबार्ड ने ट्रंप की उपस्थिति में देश की आठवीं राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के रूप में शपथ ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया