देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी स्वच्छता अभियान में शामिल हुए, लोगों से इस मुहिम से जुड़ने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को गांधी जयंती के मौके पर राजधानी दिल्ली में आयोजित एक स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लिया और स्वच्छ भारत की भावना को और मजबूत करने के लिए लोगों से इस मुहिम से जुड़ने की अपील की।

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को गांधी जयंती के मौके पर राजधानी दिल्ली में आयोजित एक स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लिया और स्वच्छ भारत की भावना को और मजबूत करने के लिए लोगों से इस मुहिम से जुड़ने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मेरा आप सभी से आग्रह है कि आज आप भी अपने आसपास स्वच्छता से जुड़ी मुहिम का हिस्सा जरूर बनें। आपकी इस पहल से ‘स्वच्छ भारत’ की भावना और मजबूत होगी।’’

उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान को देश में बेहतर स्वच्छता सुविधाएं सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण सामूहिक प्रयास करार दिया और इसे सफल बनाने में योगदान देने वालों को सलाम किया।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गांधी जयंती पर आज अपने युवा साथियों के साथ स्वच्छता आभियान का हिस्सा बना। मेरा आप सभी से आग्रह है कि आज आप भी अपने आसपास स्वच्छता से जुड़ी मुहिम का हिस्सा जरूर बनें। आपकी इस पहल से ‘स्वच्छ भारत’ की भावना और मजबूत होगी।’’

उन्होंने कहा कि आज स्वच्छ भारत के 10 वर्ष पूरे हो रहे हैं, जो भारत को स्वच्छ बनाने और बेहतर स्वच्छता सुविधाएं सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण सामूहिक प्रयास है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन सभी को सलाम करता हूं जिन्होंने इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए काम किया है ।’’

महात्‍मा गांधी के स्‍वच्‍छ भारत के स्‍वप्‍न को पूरा करने के लिए, प्रधानमंत्री मोदी जी ने दो अक्‍टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने इसके सफल कार्यान्वयन के लिए भारत के सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा