देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी हैं ‘महंगाई मैन’, सरकार कर रही मुनाफाखोरी: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने सब्जियों और कई खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि का हवाला देते हुए मंगलवार को केंद्र सरकार पर मुनाफाखोरी का आरोप लगाया और दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘महंगाई मैन’ हैं, जिनकी सरकार में देश की जनता महंगाई से बेहाल है।

नयी दिल्ली, चार जुलाई कांग्रेस ने सब्जियों और कई खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि का हवाला देते हुए मंगलवार को केंद्र सरकार पर मुनाफाखोरी का आरोप लगाया और दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘महंगाई मैन’ हैं, जिनकी सरकार में देश की जनता महंगाई से बेहाल है।

पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्र सरकार से यह आग्रह भी किया कि वह जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए और डीजल की कीमत में कमी सुनिश्चित करे।

वह संवाददाता सम्मेलन में सब्जी की टोकरी, बिस्किट, चाय, मूंगफली और चटनी के पैकेट लेकर पहुंची थीं।

सुप्रिया ने दावा किया कि मोदी सरकार में जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी मौन हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आटा, तेल, दाल, सब्ज़ी, फल सबकी क़ीमतें आसमान छू रही हैं। जनता त्रस्त है, साहेब मस्त हैं! हमने सुपर मैन देखा, स्पाइडर मैन देखा...अब महंगाई मैन को देख रहे हैं। वह जहां जाते हैं, वहां महंगाई बढ़ जाती है...इस ‘महंगाई मैन’ का नाम नरेन्द्र मोदी है।’’

उन्होंने टमाटर के 150 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बिकने और कुछ अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि का उल्लेख किया।

सुप्रिया श्रीनेत ने दावा किया, ‘‘क्या ऐसा है कि सरकार कुछ नहीं कर सकती? बिलकुल ऐसा नहीं है। कांग्रेस शासित राज्यों में सरकारों ने गैस के दाम घटाए, आर्थिक सहायता के लिए गरीबों के खातों में पैसे डाले। राजस्थान में हम 500 रुपये में गैस सिलेंडर दे रहे हैं, कर्नाटक में महिलाओं को मुफ़्त बस सेवा मिलने से उनके हाथों में अतिरिक्त बचत हो रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार तुरंत ज़रूरी चीज़ों के दाम को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाये। सब्ज़ी के बढ़ते दाम को कम करने के लिए डीजल की क़ीमत घटाये। सस्ते कच्चे तेल का फ़ायदा आम जनता तक पहुंचाये, मुनाफ़ाख़ोरी बंद करे। निर्मम कर वसूली बंद करे, आटा, दही जैसी चीज़ों से जीएसटी हटाये। महंगाई से प्रभावित सबसे गरीब तबक़े को आर्थिक सहायता पहुंचाई जाये।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड