देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने सूरत में किया रोड शो, स्वागत के लिए उमड़े लोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के तहत बृहस्पतिवार को यहां रोड शो किया। सुबह से ही उनके स्वागत के लिए लोग सड़क किनारे खड़े दिखे। प्रधानमंत्री ने इस दौरान हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

सूरत (गुजरात), 29 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के तहत बृहस्पतिवार को यहां रोड शो किया। सुबह से ही उनके स्वागत के लिए लोग सड़क किनारे खड़े दिखे। प्रधानमंत्री ने इस दौरान हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

प्रधानमंत्री मोदी अपने गृह राज्य के दो दिवसीय दौरे के दौरान 29,000 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास करेंगे। राज्य में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

सुबह सूरत हवाईअड्डे पर उतरने के बाद मोदी ने शहर के घोडादरा से लिंबायत इलाके तक 2.5 किलोमीटर के रोड शो का नेतृत्व किया। कार के अंदर बैठे प्रधानमंत्री ने सुबह से ही सड़क को दोनों तरफ खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में सत्ता बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सूरत से प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करने के लिए भावनगर जाएंगे, जिसमें दुनिया के पहले सीएनजी टर्मिनल का शिलान्यास और भावनगर में एक ‘ब्राउनफील्ड’ बंदरगाह शामिल है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि भावनगर शहर के जवाहर चौक इलाके में एक जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री का शहर में दो किलोमीटर लंबे रोड शो का भी नेतृत्व करने का कार्यक्रम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\