देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ‘सक्षम’ नेता लेकिन गलतियों को कौन सुधारेगा : शिवसेना ने पूछा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजग सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर भाजपा पर कटाक्ष करते हुए शिवसेना ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सक्षम’ नेता हैं लेकिन 2016 की नोटबंदी और लॉकडाउन के दौरान जिन्होंने नाहक प्राण गंवाए उन्हें कैसे जीवित किया जाएगा ।

जियो

मुंबई, एक जून राजग सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर भाजपा पर कटाक्ष करते हुए शिवसेना ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सक्षम’ नेता हैं लेकिन 2016 की नोटबंदी और लॉकडाउन के दौरान जिन्होंने नाहक प्राण गंवाए उन्हें कैसे जीवित किया जाएगा ।

शिवसेना ने कहा कि गलत तरीके से किया गया लॉकडाउन और प्रवासी श्रमिकों के मामले 1947 की आजादी के दौरान शरणार्थियों की याद दिलाते हैं।

यह भी पढ़े | तेलंगाना में कोरोना के सोमवार को 1162 नए मरीज पाए गए, 11 की मौत: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में संपादकीय में कहा है , ‘‘मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं ये देश का भाग्य है। वह देश और यहां के मुद्दों को समझते हैं। वह सक्षम नेता हैं और कोई भी ऐसा नेता नहीं है जो उनके सामने टिक सके।’’

इसमें कहा गया है कि मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर कुछ अच्छे फैसले किए हैं लेकिन 60 साल में जिस तरह कुछ गलतियां हुई, उसी तरह (राजग सरकार के) छह साल में भी गलतियां हुई ।

यह भी पढ़े | Rajya Sabha Elections 2020: राज्यसभा की 18 सीटों के लिए 19 जून को होगा मतदान.

महाराष्ट्र में शिवेसना के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में कांग्रेस भी शामिल है ।

सामना में कहा गया, ‘‘जिस तरीके से देश में लॉकडाउन लागू किया गया और गरीब प्रवासी मजदूरों को दिक्कतें हुई उससे आजादी के समय की याद आ गयी।’’

शिवसेना ने पूछा, ‘‘इन गलतियों को कौन ठीक करेगा ? भारत का सौभाग्य है कि मोदी देश के नेता हैं लेकिन लॉकडाउन और नोटबंदी के दौरान जिन्होंने नाहक अपने प्राण गंवाए उन्हें किस अमृत से जीवित किया जाएगा?’’

शिवसेना ने भाजपा के उन नेताओं पर भी कटाक्ष किया जिन्होंने कहा है कि देश में राजग सरकार के छह साल में जो काम हुआ वैसा पहले कभी नहीं हुआ।

संपादकीय में कहा गया, ‘‘अगर भाजपा के नेताओं की मानें तो हमारे देश का इतिहास केवल छह-सात वर्षों का है। ऐसा लगता है कि इससे पहले यह देश नहीं था। कोई स्वतंत्रता संग्राम नहीं था, तब का संघर्ष और बलिदान केवल भ्रम था। देश की सामाजिक, वैज्ञानिक, चिकित्सा, औद्योगिक क्रांति आदि सभी झूठ हैं। ’’

हालांकि, शिवसेना ने कहा कि मोदी ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म कर, एक बार में तीन तलाक की प्रथा हटा कर और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू कराकर पूर्व की कुछ गलतियों को ठीक किया ।

शिवसेना ने आगे कहा कि हालांकि वीर सावरकर का अपमान करने की गलती पिछले साठ वर्षों में जरूर हुई। लेकिन, इस गलती को सुधारने के लिए सावरकर को भारत रत्न देने का फैसला पिछले छह वर्षों में क्यों नहीं हुआ। छह साल में जो कुछ हुआ वो दुनिया के सामने है ।

संपादकीय में आगे कहा गया है कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बावजूद तनाव खत्म नहीं हो रहा है ।

इसमें कहा गया, ‘‘भारत-चीन सीमा पर भी दिक्कत शुरू हो गयी। नेपाल जैसे देश भी हमारी जमीन पर दावा कर रहा है । यह आत्मनिर्भर और मजबूत भारत का संकेत नहीं है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान