देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने द्विपक्षीय वार्ता की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इसमें दोनों देशों के संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर केंद्रित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

नयी दिल्ली, आठ सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इसमें दोनों देशों के संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर केंद्रित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

यह मुलाकात प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बाइडन के नयी दिल्ली पहुंचने के तत्काल बाद हुई।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘‘ दोनों नेताओं की वार्ता में व्यापक मुद्दे शामिल रहे और इससे भारत और अमेरिका के बीच संबंध और प्रगाढ़ होंगे।"

बैठक में अमेरिका की ओर से अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन, विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन भी मौजूद थे, जबकि भारतीय प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल थे।

मोदी अगले दो दिनों में 15 द्विपक्षीय बैठकें करने वाले हैं।

प्रधानमंत्री ने पहले कहा था कि ये बैठकें विभिन्न देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा का तथा विकास सहयोग को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेंगी।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था, ‘‘मेरा दृढ़ विश्वास है कि नयी दिल्ली में जी20 का शिखर सम्मेलन मानव-केंद्रित और समावेशी विकास में नया मार्ग प्रशस्त करेगा। मैं अगले दो दिन में वैश्विक नेताओं के साथ सकारात्मक बातचीत को लेकर आशान्वित हूं।’’

मोदी ने कहा था, ‘‘मैं कई नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों के साथ मित्रता और सहयोग के संबंधों को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय वार्ता करूंगा।’’

मोदी शनिवार को ब्रिटेन, जापान, जर्मनी और इटली के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकों के अलावा जी20 के सत्रों में शामिल होंगे।

सूत्रों के अनुसार, रविवार को वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ दोपहर के भोजन पर बैठक करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू