प्रधानमंत्री मोदी और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष ने कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने आज टेलीफोन पर यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के साथ कोविड-19 महामारी से निपटने में भारत और यूरोपीय संघ की प्रतिक्रिया और वर्तमान स्थिति पर चर्चा की ।

जमात

नयी दिल्ली, सात मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के साथ बातचीत की और कोविड-19 के आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों से मुकाबला के लिये क्षेत्रीय एवं वैश्विक सहयोग एवं समन्वय बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया ।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने आज टेलीफोन पर यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के साथ कोविड-19 महामारी से निपटने में भारत और यूरोपीय संघ की प्रतिक्रिया और वर्तमान स्थिति पर चर्चा की ।

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘भारत-ईयू साझेदारी के तहत वैज्ञानिक अनुसंधान और नवोन्मेष समेत कई क्षेत्रों में कार्य करने की अपार क्षमता है।’’

आधिकारिक बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने महामारी के मद्देनजर आवश्यक दवाओं एवं औषधीय उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित करने सहित महामारी से निपटने में आपसी सहयोग की सराहना की और इस संकट के कारण उभरती स्थिति में एक दूसरे के सम्पर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की ।

बयान के अनुसार, मोदी और चार्ल्स ने कोविड-19 के आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों से मुकाबला के लिये क्षेत्रीय एवं वैश्विक सहयोग एवं समन्वय बढ़ाने की जरूरत बतायी ।

दोनों नेताओं ने भारत-यूरोपीय संघ सामरिक साझेदारी को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि की । दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि उनके अधिकारी अगले भारत-यूरोपीय संघ शिखर बैठक के लिये विस्तृत एजेंडा तैयार करेंगे।

भारत और ईयू का 15वां वार्षिक शिखर सम्मेलन मार्च में ब्रसेल्स में होने वाला था लेकिन वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण यह स्थगित हो गया।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ईयू के अध्यक्ष एच. ई. चार्ल्स मिशेल के साथ इस बारे में बहुत अच्छी चर्चा हुई कि भारत और यूरोप कोविड-19 के संकट के दौरान वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य सुरक्षा एवं वैश्विक अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में योगदान के लिए किस प्रकार सहयोग कर सकते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी