देश की खबरें | सिक्किम के 49वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम के 49वें स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार को लोगों को शुभकामनाएं दीं।

गंगटोक, 16 मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम के 49वें स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार को लोगों को शुभकामनाएं दीं।

मोदी ने 'एक्स' पर कहा, '' सिक्किम के स्थापना दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं।''

मोदी ने कहा, ''यह राज्य अपनी मनमोहक सुंदरता और मेहनती लोगों के लिए जाना जाता है। बीते वर्षों में सिक्किम ने जैविक खेती में बड़ी उपलब्धी हासिल की है। आने वाले वक्त में हमारी सरकार सिक्किम के कल्याण के लिए कार्य करना जारी रखेगी।'' उन्होंने कहा, ''मैं प्रार्थना करता हूं कि इस राज्य के लोग हमेशा स्वस्थ और समृद्ध रहें।''

राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने भी इस मौके पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा, ''लोकतांत्रिक तंत्र में आज (बृहस्पतिवार) सिक्किम को 49 वर्ष पूरे हो गये। 16 मई 1975 को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में स्वैच्छिक रूप से मिलने से लेकर आज तक की यात्रा सिक्किम और इसके लोगों के लिए बेहद यादगार और सार्थक रही है।''

आचार्य ने कहा, ''लोकतांत्रिक तंत्र के अंतर्गत सिक्किम ने सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और बुनियादी ढांचा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय विकास किया है तथा अन्य राज्यों के लिए एक उदाहरण स्थापित कर लोकतंत्र को मजबूत किया है।''

तमांग ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ''जब सिक्किम ने लोकतंत्र को अपनाया था वह इतिहास का एक महत्वपूर्ण क्षण था। प्रगति और समृद्धि के इस सफर ने राज्य के भाग्य को हमारे राष्ट्र के साथ गहराई से जोड़ा है। पिछले 49 वर्ष में सिक्किम ने एक अलग पहचान बनाई है और उल्लेखनीय प्रगति की है।''

मुख्यमंत्री ने कहा, ''इस महान उपलब्धि के मौके पर आइए हम दोहराये कि अपनी सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक मूल्यों और एकता की भावना की रक्षा के लिए समर्पित रहेंगे और अपने सभी नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने का कार्य जारी रखेंगे।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\